फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर फायर झोंक दिया। हालांकि, इसमें भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा के कुमाऊं सोशल मीडिया प्रभारी मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी सरफराज हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मोहल्ले के फरमान, सलमान, फैजान, अनीस एवं ताहिर उसके घर आए। यहां आते ही उन्होंने गालीगलौज कर बदसलूकी की। साथ ही मारपीट करते हुए फैजान ने तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि, इसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसके घर मेें तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 352, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे
मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें