रामनगर (नैनीताल)। नशे का इंजेक्शन देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ग्राम टांडा मल्लू निवासी शादाब अली उर्फ मोनू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी की मां ने शादाब अली पर उसकी पुत्री को नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कहा था कि नशे के कारण उसकी पुत्री की मानसिक हालत भी खराब हो गई है। उक्त युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने एवं बदनाम करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
पति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।