हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस को एक माह से चकमा देकर भाग रहा बुलेट सवार मंगलवार की रात पकड़ा गया। बगैर हेलमेट और अन्य नियमों के उल्लंघन के आरोप पुलिस ने उसकी बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कर ली। रात में वह धरना देने पर अड़ गया था। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर शांत किया।
पुलिस के अनुसार ठंडी सड़क पर बगैर हेलमेट लगाए बुलेट सवार टेट्रा साइलेंसर की विस्फोट आवाज से भोटिया पड़ाव पुलिस को परेशान कर रखा था। पुलिस चौकी के सामने साइलेंसर से विस्फोट आवाज निकालता था। पुलिस के पीछा करने पर वह भागने में सफल हो जाता था। मंगलवार की रात भी बुलेट सवार ने ऐसा ही किया लेकिन चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगर कोटी ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछने पर पता चला कि बुलेट सवार नीलियम कालोनी देवलचौड़ का रहने वाला कमल है। बुलेट पकड़े जाने पर पुलिस के पास सिफारिश भी आने लगी। इसके पहले ही पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी। कार्रवाई होने पर बुलेट सवार चौकी से नहीं हटने की जिद कर रहा था। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया। इसी प्रकार चार ठेले वालों का पुलिस एक्ट में चालान करने पर पूर्व छात्रनेता पुलिस से भिड़ गए। पूछने पर पता चला कि छात्रनेता ठेलेवालों से मुफ्त खाने के एवज में पैरवी कर रहे थे। पुलिस ने नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान स्टंट कर रहे चार अन्य लोगों की बाइक सीज कर उनके परिजनों को बेटों को करतूत बताने के लिए बुलाया है।
एक माह से चुनौती बना बुलेट सवार पकड़ा गया
स्टंट कर रहे चार अन्य की बाइक सीज