फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाने के पास चोरगलिया रोड पर बुधवार अपराह्न तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे पर पथराव किया और दो बार आगजनी की कोशिश की। पथराव से दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। कोतवाल और एसएसआई सहित कई लोग घायल हो गए। पत्रकार और छायाकारों को भी चोट लगी है। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। बवाल के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लाइन 17 निवासी सईद का चार साल का बेटा अदनान और छह साल का जुबैर बुधवार अपराह्न तीन बजे छोटी साइकिल लेकर ट्यूशन पढ़ने गए थे। मोड़ पर पहुंचते ही चोरगलिया की तरफ से आ रही प्राइवेट बस (यूपी 03-4743) ने साइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। इधर लोगों ने बस को रोककर पथराव कर दिया। चालक ने थाने में घुसकर जान बचाई। चोरगिलया की तरफ जा रही बस (यूए 12-1214) को भी गुस्साई भीड़ ने रोक लिया। बस में सवार यात्री निकलकर भाग खड़े हुए। गुस्साए लोगों ने चोरगलिया रोड पर बस और टेंपो संचालन बंद करने की मांग को लेकर पथराव करना शुरू किया। पथराव से कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, बनभूलपुरा थाने के एसएसआई मंगल सिंह नेगी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इधर, अदनान की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग भड़क गए। उन्होंने फिर पथराव करने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई और मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने ताज चौराहे, इंदिरानगर रेलवे क्रासिंग मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेई, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी पथराव रुक-रुक कर जारी रहा। भीड़ ने दोनों बसों को क्षतिग्रस्त कर आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आग को बुझा दी। पुलिस ने लाठी भांजकर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। पथराव कर रहे लाइन 17 निवासी वारिस सहित दो युवकों को हिरासत मेें ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें