फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शा की चुप्पी ने बढ़ा दी पुलिस की टेंशन

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। जांच की हर दिशा में अंधेरा ही नजर आ रहा है। पुलिस को उम्मीद थी कि अस्पताल में भर्ती पूनम की बेटी अर्शा स्वस्थ होने और मां की मौत की खबर सुनकर घटना के बारे में सुब कुछ बता देगी। लेकिन अर्शा की चुप्पी ने पुलिस की टेंशन बढ़ा दी है। अर्शा ने घटना के दिन की बातें याद होने से ही इन्कार कर रही है। एसआईटी की टीमों को कातिलों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन


अर्शा कृष्णा अस्पताल में भर्ती है। उसके साथी से बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। शिफ्ट वार ड्यूटी के तहत पुलिस निगरानी कर रही है। परिजनों और डॉक्टरों के अलावा किसी अन्य को अर्शा से मिलने की इजाजत नहीं है। बुधवार की सुबह परिजनों को देखकर अर्शा रोने लगी। उसे पता है कि अब मां का साया उठ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछने पर वह कहती है कि उसे घटना के दिन की बात याद नहीं आ रही है। अस्पताल के डॉ. हरभजन सिंह का कहना है कि अर्शा की हालत में काफी सुधार हो रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पूनम हत्यकांड की जांच प्रगति पर है लेकिन घटनाक्रम का मिलान सही नहीं हो रहा है। पुलिस की टीमें कोशिश में लगी हैं। समय लगेगा लेकिन हत्याकांड का खुलासा अवश्य होगा।

एसआईटी रिपोर्ट दाखिल
एसआईटी टीम ने अपनी रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में थाना स्तर से लेकर विभिन्न टीमों के प्रयासों, पूछताछ के विवरण शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट को काफी गोपनीय रखा है।
विज्ञापन


सीओ करेंगे वीडियो वायरल प्रकरण की जांच
हल्द्वानी। अस्पताल में भर्ती अर्शा से पूछताछ की वीडियो वायरल होने के मामले की जांच सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल करेंगे। पिछले दिनों एसआईटी की सदस्य आरती पोखरिया अस्पताल में अर्शा से पूछताछ करने के लिए गई थी। पुलिस के साथ अर्शा का दोस्त भी मौजूद था। पूछताछ के दौरान तैयार की गई वीडियो लीक हो गई। इसका खुलासा होने पर एसएसपी ने तत्काल आरती पोखरिया को एसआईटी से हटा दिया था।
विज्ञापन



मां की मौत की खबर सुनकर भी कहा-घटना के दिन की बातें याद नहीं
जांच की दिशा अंधेरे में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें