फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र द्वारा छात्र को पीटने पर अभिभावकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेरदा ब्लॉक रामगढ़ में तैनात शिक्षामित्र के खिलाफ विद्यालय के बच्चों को अकारण पीटने का मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिभावकों ने डीईओ बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज से भी घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम खेरदा निवासी बाली राम टम्टा पुत्र देवराम ने थाना मुक्तेश्वर में दी तहरीर में बताया कि उनका पौत्र पवन कुमार पुत्र सतपाल गांव के प्राइमरी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षा मित्र ने पवन को बुरी तरह से पीटा है। इससे उसके हाथ-पैर, पीठ में दर्द है। चोट के निशान भी हैं। जब उन्होंने बच्चे से चोट का कारण पूछा तो घर में बताने पर उसने दोबारा पिटाई का खतरा बताया। उन्होंने शिक्षा मित्र पर अन्य बच्चों को भी पीटने का आरोप लगाया है। मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीईओ बेसिक को भी ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें मुन्नी देवी, बची राम, भुवन चंद्र, देव, बाली राम, पूरन चंद्र, भुवन चंद्र, ललित कुमार, गोपाल राम, सुरेश चंद्र, सतपाल, हरीश चंद्र, बहादुर राम, पूरन लाल, तुलसी देवी, गीता देवी, प्रकाश चंद्र, दिनेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें