फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग जोजो पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गांधीनगर में शुक्रवार शाम छापा मारकर सट्टा किंग अशोक उर्फ भोला उर्फ जोजो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी के नौ हजार 300 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलने पर अन्य सट्टेबाज फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में विनोद घई और हरपाल सिंह की पुलिस टीम सट्टेबाजों की खोजबीन कर रही थी। पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि गांधीनगर में सट्टेबाजों की भीड़ लगी है। पुलिस को देखते ही सट्टेबाज भागने लगे। इस बीच पुलिस ने गौजाजाली निवासी सट्टा किंग अशोक जोजो को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से सट्टे का नौ हजार 300 रुपये बरामद कर उसे जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी जोजो के खिलाफ पहले भी गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की पैरवी के चलते आरोपी को जमानत मिलने में एक साल लग गए थे। पुलिस का कहना है कि जेल से छूटने के बाद जोजो फिर अपने पुराने अवैध धंधे में जुट गया था।

एडीजी के समक्ष उठा था मामला
कांग्रेस के एक नेता ने एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के समक्ष मामला उठाया था कि सट्टे के अवैध धंधे के चलते काफी लोग परेशान हैं। मजदूर और छोटे व्यवसायी लालच में अपना पैसा लगाते हैं। इस मामले में एसएसपी ने अधीनस्थों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें