फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर 30 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
अपनों की मदद से इलाज कराया और फिर ले लिया इससे मुक्ति का संकल्प - फोटो : twitter
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने इंदिरानगर गेट के पास रविवार की रात स्मैक तस्कर को धर दबोचा। उसके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक, 30 टुकड़े फोइल पेपर, 50 कागज के टुकड़े, 600 रुपये और मोबाइल बरामद किया। पता चला है कि साड़ी के कारोबार में घाटा होने पर स्मैक के धंधे में उतरा है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली कि किच्छा से एक तस्कर स्मैक बेचने के लिए आया है। उपनिरीक्षक संजीत सिंह राठौर, ललित तिवारी, मुन्ना सिंह और विनोद घई के साथ इंदिरानगर रेलवे गेट के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसने अपना नाम दिलशाद अहमद निवासी नई सुनहरी स्लाटर हाउस के पास वार्ड 12 (ऊधमसिंह नगर) बताया। दिलशाद के अनुसार वह साड़ियों का व्यवसाय करता था। धंधे में 8-9 लाख का घाटा हो गया। खाते में पैसा नहीं होने के कारण कई चेक बाउंस हो गए। कई लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया था। उसकी मुलाकात बरेली जिले के फतेहगंज निवासी तस्कर राजू से हुई, जो स्मैक का कारोबार करता है। घाटे की भरपाई करने के लिए उसने स्मैक का धंधा शुरू किया। वह बरेली से स्मैक लाकर बनभूलपुरा में बेच रहा था।

साड़ी कारोबार में घाटा हुआ, स्मैक बेचने लगा
पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, 30 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस का अगला टारगेट इकबाल
हल्द्वानी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस का अगला निशाना उजाला नगर का स्मैक तस्कर इकबाल है। पुलिस इकबाल के दोनों बेेटों और साले को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। तस्करी के मामले में नामजद इकबाल फरार चल रहा है। पता चला है कि इकबाल बरेली जिले में छिपकर स्मैक की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें