फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को एक कुख्यात बदमाश से जान का खतरा है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले में एसएसपी से संपर्क किया तो उनकी सुरक्षा के लिए 15 दिनों के लिए गनर दिया गया है।
विज्ञापन

सत्यलोक कॉलोनी डहरिया निवासी लक्ष्मण सिंह लमगड़िया चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र के पहले ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। रविवार को उन्होंने पार्टी के नेताओं के अलावा कांग्रेस नेताओं के साथ कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को तहरीर दी। इसके बाद सभी लोग एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से मिलने के लिए गए। तहरीर में कहा गया है कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने का षडयंत्र किया जा रहा है। इसके लिए कुख्यात बदमाश को सुपारी की गई है। एसएसपी का कहना है कि भाजपा नेता ने बदमाश के बारे में जानकारी नहीं दी है। शिकायत की जांच कोतवाल विक्रम सिंह राठौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें