फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से बरामद की गुमशुदा महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के एक गांव से इसी साल अप्रैल में गुमशुदा महिला को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद कर लिया है। महिला अपने 12 साल के पुत्र के साथ अचानक लापता हो गई थी। पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, बाद में यह मामला पुलिस को हस्तांतरित हो गया था। इधर, महिला को मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया गया।
विज्ञापन


17 अप्रैल को एक विवाहिता 12 वर्षीय पुत्री के साथ अचानक लापता हो गई थी। कई स्थानों पर तलाश के बाद पति ने यहां राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहीं पता नहीं चलने के बाद विवेचना राजस्व पुलिस को हस्तांतरित हो गई थी। मामले की जांच एसआई सुनील कुमार कर रहे थे। इधर एसआई ने बताया कि महिला के फोन नंबर के आधार पर लोकेशन बुलंदशहर की मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। 27 अगस्त को महिला को उसके पुत्र के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया। इधर मंगलवार को महिला को न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें