फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी विहार कांड में तीन आरोपी चिन्हित

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरके टेंट हाउस रोड पर तुलसी विहार कालोनी में महिला पर कातिलाना हमला के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। पूछताछ से पता चला कि लूट के लिए करीबियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। संभावना है कि 24 घंटे के अंदर पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। हमले में घायल अनीता रौतेला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने धरना प्रदर्शन के बाद महिला पर कातिलाना हमले और लूटपाट के मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की। इस टीम में कालाढूंगी थाना प्रभारी नरेश चौहान, थानाध्यक्ष मुखानी नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन, लालकुआं थानाप्रभारी रवि कुमार सैनी, थानाध्यक्ष बनभुलपुरा दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी संजय जोशी के अलावा एसओजी की अलग अलग टीमें गठित की।

बैठक के दौरान एसएसपी ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल को पुलिस टीमों की मानीटरिंग के लिए लगाया। एसओजी ने इस मामले में संदिग्धों की कॉल डिटेल को जुटाया। इसके बाद पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों को चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन


लुटेरों ने लूटपाट करने के लिए महिला पर हमला किया था। लूटपाट करने वालों को महिला पहचानती थी। विरोध करने पर ही लुटेरों ने महिला पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया था। आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि 24 घंटे में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस टीमें अपना काम कर रही हैं।

फोटो
लूट की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाना पड़ा महंगा
युवक पकड़ा गया, चालान कर हिदायत के साथ छोड़ा गया
हल्द्वानी। मंडी के एक युवक को सोशल मीडिया पर सराफा व्यवसायी की दुकान में लूट की अफवाह फैलाना महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़कर पुलिस एक्ट में चालान किया।
सोशल मीडिया पर मंगलवार को गोरापड़ाव स्थित एक सराफा की दुकान में चाकू मारकर लूट करने की अफवाह शरारती तत्वों ने फैला दी थी। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का जवाब तलब किया। चौकी प्रभारी का कहना था कि गोरापड़ाव में सराफा की सिर्फ दो दुकानें हैं। जांच में दोनों सुरक्षित पाई गई। पुलिस ने इस मामले में उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद अफवाह फैलाने वाले की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने आरोपी को उसके घर हीरानगर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पंकज रावल उर्फ पंकु ठाकुर (19) वनकर्मी उमेश सिंह का पुत्र है। पूछताछ के दौरान पंकज ने बताया कि वह एनआईओएस से 12 वीं की परीक्षा देने वाला है। उसका कहना था कि लूट का मैसेज उसे कही से मिला था। पुलिस ने उसका पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर छोड़ दिया। हिदायत दी कि आइंदा इस प्रकार की अफवाह फैलाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि पंकज रावल को किसने मैसेज भेजा है। इस मामले में अभी जांच चल रही है।
.........
आपकी जागरूकता हो सकती है मददगार
- रात में घर के बाहर पर्याप्त रोशनी रखें
- फेरी लगाने वालों से सामान न खरीदे
-गद्दे या चावल बेचने वालों से भी सावधान रहें
- संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें
- रिश्तेदार, नौकरों के सामने पैसे, लेनदेन संबंधी बातचीत न करें
- अगर कोई परिचित अजनबी व्यक्ति को लेकर आता है, तो दरवाजा न खोले
- घर पर सीसीटीवी लगाएं,

सोशल मीडिया पर बनाया ग्रुप
हल्द्वानी। शहर में ताबड़तोड़ घटनाओं के बाद लोगों ने सुरक्षा और आपसी समन्वय बेहतर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू लिया है। कई कालोनियों के रहने वाले लोगों ने सूचना, जानकारी और संपर्क पर बने रहने के लिए ग्रुप बनाया है। इसके अलावा बैठकें आदि भी की जा रही है, जिससे आपसी सहयोग से सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन




लूट के लिए करीबियों ने दिया वारदात को अंजाम, खुलासा शीघ्र
अनीता की हालत नाजुक, एसएसपी ने चार टीमें गठित की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें