फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलढूंगा में घर जा रहे युवक पर तेंदुआ झपटा

विज्ञापन
guldar
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। बेलुवाखान ग्रामसभा के देवलढूंगा गांव में रविवार देर रात तेंदुए ने घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक का हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


तेंदुए के गांव में लगातार बढ़ रहे आतंक से नाराज जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए मनोरा वन रेंज कार्यालय में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। डीएफओ टीआर बिजुलाल ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता कर समुचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

देवलढूंगा निवासी मुकेश सिंह (32) पुत्र पूरन सिंह रविवार देर रात 10.45 बजे वीरभट्टी से अपने घर को वापस जा रहा था। घर से लगभग 100 मीटर पहले 11 बजे अचानक तेंदुए ने मनोज पर हमला कर दिया। तेंदुए के पंजे के वार से मुकेश की गर्दन पर कई घाव आए हैं। मजबूत कदकाठी के मुकेश ने काफी देर तक तेंदुए का सामना किया। मुकेश ने चिल्लाकर ग्रामीणों को जगाया।
विज्ञापन


मुकेश की आवाज सुन ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल में पहुंचकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रुप से घायल मनोज को 108 एंबुलेंस की मदद से कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। डीएफओ टीआर बीजूलाल, वनाधिकारी एनके जोशी ने अस्पताल पहुंचकर 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। घायल मुकेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल युवक हल्द्वानी में भर्ती, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें