फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के खाते से 86 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालसाजों ने महिला के खाते से पांच किश्तों में 86 हजार रुपये उड़ा दिए। बैंक से इस मामले में मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। पासबुक अपडेट कराने पर यह मामला पकड़ में आया। खास बात यह है कि उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास है।
विज्ञापन


जजफार्म निवासी लक्ष्मी पंत पत्नी स्वर्गीय अनिल पंत का एसबीआई काठगोदाम शाखा में धाता है। बृहस्पतिवार को लक्ष्मी की बेटी पासबुक अपडेट कराने के लिए गई। इसके बाद पता चला कि खाते से पांच किश्तों में 86 हजार रुपये पार किए गए हैं।

छानबीन के बाद पता चला कि पैसा बसंत बिहार दिल्ली के यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम से निकाले गए हैं। इस मामले में लक्ष्मी के देवर सतीश चंद ने टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड बंद करा दिया है। सतीश चंद्र का कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को लिखित जानकारी की जाएगी। लक्ष्मी के पति अनिल पंत बीयर शिवा में कार्यरत थे। मौत के बाद फंड का पैसा उन्हें मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें