फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक का बेटा निकला लूट का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशे की लत खाते-पीते घरों और पढ़े-लिखे लड़कों को बर्बाद कर रहा है। लत भी कि युवा इसके लिए अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पुलिस ने बुजुर्ग महिला से पांच दिसंबर को हुई लूट का बृहस्पतिवार को खुलासा किया तो दोनों बदमाशों के बारे में जानकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। एक बदमाश बैंक प्रबंधक का बेटा है जो एलएलबी प्रथम वर्ष में पढ़ रहा है जबकि दूसरा बेस अस्पताल के कर्मचारी का बेटा है। वह बीकॉम कर चुका है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि नशे के लिए रुपये जुटाने के लिए उन्होंने वारदात की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बहुद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि अमरावती कालोनी निवासी कमला जोशी को स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। युवक आठ हजार रुपये से भरा उनका पर्स लेकर भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नगर निगम की गली से मल्ला गोरखपुर तिकोनिया निवासी सागर सिंह और गुंसाईनगर नवाबी रोड निवासी अभिषेक चंद्र को लाल रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार सागर के पिता एक बैंक में प्रबंधक हैं। सागर बीए करने के बाद हल्द्वानी में ही एक संस्थान से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। अभिषेक बेस अस्पताल के कर्मचारी का बेटा है जो बीकॉम कर चुका है। अभिषेक ने ही सागर को स्मैक की लत लगाई थी। एसएसपी ने कहा कि दोनों की गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि नशे के तस्कर किस प्रकार से काम कर रहे हैं। अब पुलिस नशे के कारोबार के नेटवर्क को तोड़ने का काम करेगी। युवकों को गिरफ्तार करने वालों में चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी, सिपाही शंकर बिष्ट और भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया।

एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, साथी समेत पकड़ा गया
बेस अस्पताल के कर्मचारी का बेटा है बीकॉम पास उसका साथी

तस्कर का दो हजार था बकाया
पुलिस की पूछताछ से पता चला कि सागर और अभिषेक दोनों हरीघास हीरानगर में रोजाना मिलते थे। घर से मिले जेब खर्च का इस्तेमाल नशे के लिए करते थे। दोनों पर नशे के तस्कर का दो हजार रुपये बकाया हो गया था। इस रकम को चुकाने के लिए दोनों ने लूट की योजना बनाई थी। अभिषेक ने बताया कि ननिहाल में एक शादी समारोह में दोस्तों को स्मैक पिलाने के लिए पैसे की जरूरत थी, इस कारण लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन


ऐसे हुई थी लूट
अमरावती कालोनी निवासी कमला जोशी अपनी बहू प्रिया जोशी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पहुंचीं थी। उन्होंने आठ हजार रुपये निकाले थे। घर की ओर आते समय पीछे से स्कूटी में आए दो युवकों ने कमला जोशी को धक्का दे दिया और पर्स छीनकर भाग गए। भोटिया पड़ाव चौकी से दरोगा भगवान गोस्वामी मौके पर पहुंचे मगर बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें