फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला शव कुंवरपुर के मजदूर का था

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार दौलतपुर पंचायत घर के पास नहर में मिला शव कुंवरपुर के एक मजदूर का था। मजदूर अपने घर से दो दिनों से लापता था। नंधौर वैली पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दौलतपुर नहर में सड़ा शव मिलने की सूचना पर सितारगंज निवासी अर्जुन राम और कुंवरपुर के सौगंध सिंह सोमवार को मोर्चरी पहुंचे। दोनों ने शव देखने के बाद उसकी शिनाख्त कुंवरपुर निवासी गोविंद राम (42) पुत्र जगत राम के रूप में की। दोनों ने बताया कि गोविंद 12 अगस्त को घर से लापता था। वह मजदूरी का पैसा मिलने के बाद अधिक शराब पीने लगा था। आशंका है कि वह शराब पीने के बाद नहर में गिर गया होगा। पड़ोसी की मानें तो मजदूर के माता, पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। गोविंद ने दो शादियां की थीं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते दोनों महिलाओं ने उसका साथ छोड़ दिया। मजदूर की इकलौती बहन दीपा है। दीपा कापति अर्जुन शव लेने के लिए सितारगंज से आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस शिनाख्त का काम पूरा करने के बाद यह पता लगा रही है कि गोविंद किन हालातों में नहर में गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें