मेरठ। लिसाड़ीगेट थाने में सोमवार को एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर युवक ने सिपाही से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक सफाई कर्मी अरुण कुमार निवासी पोदीवाड़ा कोतवाली सोमवार सुबह सफाई करके लौट रहा था। प्रहलादनगर में रवि नाम का एक युवक हंगामा कर रहा था। वहां दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान अरुण और रवि में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहीं सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर लिसाड़ीगेट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के आदेश पर पुलिस दोनों युवक को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि रवि ने थाने में सिपाही से अभद्रता कर मारपीट कर दी। मीडिया से भी गाली गलौज की।