फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल में मचाया आतंक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड में धान मिल सरस्वती विहार स्थित सोन निशा पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे लक्जरी गाड़ी से आए हिस्ट्रीशीटर ने बवाल कर दिया। आरोप है कि उसने अध्यापकों और अभिभावकों को दौड़ाकर जूते से पीटा। स्कूल के गेट से दो महिलाओं को धक्का भी दिया। इससे भगदड़ मच गई। डर के मारे बच्चे क्लास रूम में छिप गए। बताया जा रहा है कि बाइक में टक्कर मारने पर शिक्षक ने हिस्ट्रीशीटर से सवाल जवाब किया तो वह आगबबूला हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तल्ली हल्द्वानी निवासी हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी उर्फ बंटी सोमवार सुबह अपने बच्चों को छोड़ने के लिए लक्जरी गाड़ी से स्कूल जा रहा था। सोन निशा पब्लिक स्कूल के सामने उसने एक बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने एक महिला अध्यापक की जूतों से पिटाई कर दी। मारपीट होने पर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। एक अध्यापक छत पर छिप गए। करीब दस मिनट तक हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल में दहशत फैलाये रखी। स्कूल की प्रधानाचार्या इंदिरा जोशी ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मंडी चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने वहां पहुंच गए। बाद में उन्होंने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर नहीं आने के कारण उसका शांति भंग की आशंका मेें चालान किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


हिस्ट्रीशीटर ने स्कूल में किया बवाल
अध्यापकों और अभिभावकों को दौड़ाकर जूते से पीटा, भगदड़ मची, सहम गए बच्चे
पुलिस ने किया शांति भंग की आशंका में चालान कर हिरासत में लिया

हिस्ट्रीशीटर की करतूतें सीसीटीवी में कैद
स्कूल के सीसीटीवी में हिस्ट्रीशीटर की करतूतें रिकार्ड हो गई हैं। 8 बजकर 40 मिनट की फुटेज देखने से पता चला कि मारपीट के दौरान बच्चे भाग रहे हैं। वह जूते निकालकर पीट रहा है। धक्का देकर महिला को गिरा रहा है। फुटेज में पिटाई की आवाज साफ सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन


दो साल पहले फायरिंग करने का आरोप
हल्द्वानी। मंडी में भी दो साल पहले हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। रेशम बोर्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा का आरोप था कि हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी उर्फ बंटी ने अक्तूबर 2016 में उन पर फायरिंग की थी। वह बाल-बाल बचे थे। घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। आरोप है कि जेल से छूटने पर उसने फिर घनश्याम को मारने की कोशिश की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मंडी से जुड़े अधिकतर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



यदि कोई मुकदमा दर्ज कराना चाहता है तो पुलिस ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगी।
-सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें