फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल व्यापारी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
gun suicide officer
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के ढोलीगांव ग्राम पंचायत के पैजेना तल्ला कांडा में सोमवार शाम हुई फायर झोंकने के मामले में आरोपी हिमांशु सिंगवाल के भाई ने घायल व्यापारी योगराज सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर योगराज के परिजनों और ग्रामीणों ने पटवारी चौकी का घेराव किया। उन्होंने नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हिमांशु सिंगवाल के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह ने योगराज सिंह, भाई सुरेश सिंह, साला पंकज मेर और चंदन बिष्ट पर हिमांशु को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि हिमांशु गोली लगने से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। राजस्व पुलिस ने धारा 307, 504 में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। घायल योगराज सिंह ने हिमांशु सिंगवाल, रवि नेगी और राहुल गुर्जर के खिलाफ धारा 307, 395 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन पर लाइसेंसी रिवाल्वर समेत ढाई तोले की सोने की चैन लूटने का आरोप है। पटवारी रवि पांडे ने बताया कि फरार चल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने के बाद पूछताछ की जाएगी। उधर, पैजेना में गोली चलने से ग्रामीण अभी भी दहशत में है।
विज्ञापन



व्यापारी समेत चार पर मुकदमा दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी को पटवारी चौकी घेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें