फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से युवती की मौत, आरोप ससुरालियों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ससुराल में जहर खाने से बेहोश हुई विवाहिता की एसटीएच में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर खिलाकर मारा है।
विज्ञापन

धानाचूली निवासी गंगा सिंह की बेटी विमला (22) की शादी इसी साल नौ मार्च को धारी मुक्तेश्वर निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता का कहना है कि पिछले बृहस्पतिवार को गौरव विमला को ससुराल लेकर गया। विमला के जहर खाकर बेहोश होने की जानकारी उनको दी गई। उन्होंने विमला को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। पिता का कहना है कि ससुराली उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस कारण उन्होंने ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत के लिए पिता ने पुलिस को कॉल किया लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहर से विवाहिता की मौत
ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें