फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस में यात्रियों की जेब काट रहे जेब कतरे की धुनाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व राह चलते बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग छिनने की घटना के बाद अब रोडवेज की बस में लोगों की जेबें कटनी शुरू हो गई हैं। शनिवार अपराह्न बस में यात्रियों की जेब काट रहे जेब कतरे की यात्रियों ने दबोचकर जमकर धुनाई की बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जेब कतरा दो यात्रियों की जेब से लगभग साढ़े तीन हजार रुपये पार कर चुका था। कल रविवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न रोडवेज डिपो की रानीखेत-दिल्ली बस सेवा में एक जेब कतरा चढ़ गया। वह बारी बारी से यात्रियों की जेबें काटने लगा। मौना निवासी त्रिलोक सिंह अपनी पत्नी का उपचार कराने बाहर जा रहे थे। उनकी जेब से ढाई हजार रुपये की नकदी पार कर ली गई।

कनखलगांव बग्वालीपोखर निवासी बची राम की जेब से पर्स पार कर लिया गया। बताया गया है कि पर्स में आठ सौ रुपये थे। इसी बीच जब वह तीसरे यात्री की जेब काट रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर उसे दबोच लिया गया। स्थानीय लोगों ने जेब कतरे की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी नियाजगंज अल्मोड़ा निवासी आमिर खान पुत्र असलम खान के खिलाफ 379, 411 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल रविवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से लगभग 14 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें