हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस पर शासन ने प्रदेश की जेलों में बंद 61 कैदियों की सजा में 15 दिन से लेकर दो माह तक की राहत प्रदान की है। इनमें कुमाऊं के हल्द्वानी, सितारगंज और अल्मोड़ा जेल में बंद 27 कैदी शामिल हैं।
हल्द्वानी उपकारागार
ऊधमसिंह नगर काशीपुर नियाजनगर निवासी अली हसन (एक माह), कालीनगर दिनेशपुर निवासी विशाल विश्वास (15 दिन), सरस्वती बिहार तल्ली हल्द्वानी निवासी दीपक चौधरी (15 दिन), इंदिरानगर निवासी सिकंदर (15 दिन), बरेली जिले के बहेड़ी गौहरिया सिंह वार्ड निवासी प्रेमपाल (15 दिन), ऊधमसिंह नगर जिले के इस्लामनगर निवासी मो. सलमान (15 दिन), बरेली रोड हल्द्वानी इमरोज उर्फ इम्मो (15 दिन), रामनगर शिवनाथपुर निवासी विजय कुमार उर्फ मंकू (15 दिन), ऊधमसिंह नगर जिले के औझान वार्ड बास फोटान निवासी अनुज गुप्ता (15 दिन), खालसा कालोनी काशीपुर निवासी जावेद (15 दिन), डहरिया कालोनी रामपुर रोड निवासी धर्म सिंह बिष्ट (15 दिन), ऊधमसिंह नगर जिले के सिरौला कला किच्छा निवासी फिरासत (15 दिन), जसपुर निवासी परविंदर कुमार उर्फ बंटी (15 दिन), बहेड़ी लोधीपुरा बाइपास निवासी सीताराम (15 दिन), कालाढूंगी गुलजारपुर निवासी अरुण गड़िया (15 दिन) और नवीन भट्ट (15 दिन) के अलावा राजेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ राजू (15 दिन) शामिल हैं।
सितारगंज (संपूर्णानंद जेल)
सितारगंज जेल में बंद पिथौरागढ़ जिले के जाजर चिंगरी पट्टी सल्ला निवासी नरी राम (दो माह), निगल्टी पट्टी सल्ला निवासी राम सिंह (दो माह), ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज हाथीखाना कस्बा निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता (एक माह), चंपावत जिले के मंच ममार निवासी त्रिलोक सिंह बोरा उर्फ राहुल (15 दिन) की सजा कम होगी।
जिला कारागार अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले के सौराल भतरौजखान निवासी भवान सिंह (दो माह), पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग बोराआगर निवासी शंकर राम (दो माह), खोला गांव पट्टी लोहाथल बेड़ीनाग निवासी दीवान राम ( एक माह), बागेश्वर जिले के चलकाना हरसिला निवासी धीरज सिंह (एक माह), अपहरण की साजिश केआरोप में बंद बहराइच (उप्र) जिले के धौतलिया खनकटी निवासी कांति देवी पत्नी विनोद सिंह (एक माह), अल्मोड़ा जिले के पीपलटाना चौकुनी निवासी भुवन चंद्र (15 दिन) शामिल हैं।