फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के लालच में 20 लाख गंवाए

विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। बुुजुर्ग शिक्षिका को जालसाजों ने झांसा देकर 20 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। शिक्षिका ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गिरोह में शामिल ठग यूपी के जालौन क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


श्याम भवन गोविंद बल्लभ पंत मार्ग तिकोनिया निवासी 76 वर्षीय शिक्षिका चित्रा रौतेला ने पुलिस को बताया कि विनीत अवस्थी उर्फ राजेंद्र नाम के युवक ने झांसा देकर चार साल पहले 13 लाख रुपये हड़प लिए थे। 28 अगस्त 14 को पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि ठग जालौन (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र का रहने वाला है। इसी ठग ने अमित सहगल बनकर 2015 में कॉल की थी।

बताया कि उन्होंने जो पैसा शेयर मार्केट में लगाया था। वह पैसा बढ़कर 88 करोड़ 63 लाख हो गया है। चू्ंकि विनीत की मौत हो गई है। इसी कारण वह कॉल कर रहा है। पैसे को पाने के लिए उसे साढ़े सात लाख और रुपये खर्च करने होंगे। बुजुर्ग शिक्षिका ने किसी प्रकार साढ़े सात लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस बीच अमित सहगल ने फोन कर अपने मित्र बलवीर को एटीएम कार्ड लेने के लिए भेज दिया। बुजुर्ग शिक्षिका ने उसे एटीएम कार्ड सौंप दिया।
विज्ञापन


बलवीर ने कई लोगों से ठगी कर बुजुर्ग के खाते में पैसा डलवाया और उन पैसों को निकालता रहा। उन्होंने शिक्षक राजेश कुमार से भी साढ़े पांच लाख रुपये ऐंठ लिया था। ठग गिरोह में राजेंद्र नामक व्यक्ति भी शामिल हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग ने कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। कोतवाल केआर पांडे ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें