फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगी लाइन में लगा था मर गया

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में टीबी की दवा लेने के लिए लाइन में खड़े 55 वर्षीय किशन सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तीन दिन बाद शिनाख्त होने पर परिजन शव लेने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बागेश्वर जिले के तलड़ा शनि उडियार कांडा निवासी किशन सिंह पांच अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल में टीबी की दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे।

अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को उनकी जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। उस पर चड्ढा भवन काठगोदाम का पता दर्ज था। इसी में रखे एक कागज में गुलाब सिंह कार्की का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने इस नंबर पर फोन किया तो उन्होंने खुद को किशन का बड़ा भाई बताया। उन्होंने बताया कि किशन का इकलौता बेटा राजू मुंबई में नौकरी करता है। पुलिस ने उसे फोन किया तो शनिवार को उसके मामा और ताऊ शव लेेने हल्द्वानी पहुंचे।
विज्ञापन


बेहोश हुआ, इलाज के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें