फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के जांच टीम ने पकड़ी दो बसें

विज्ञापन
ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ कर बस में तोड़फोड़ की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी के जांच दल ने पुलभट्टा में बरेली रूट में जाने वाली बसों की जांच की। जांच में काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो की एक-एक बस बिना टिकट यात्री और माल ढोने में पकड़ी हैं। दोनों बसों के चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को हल्द्वानी डिपो के जांच अधिकारी कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में टीम ने पुलभट्टा में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 04पीए 1025 की जांच की तो 14 यात्रियों के टिकट पुलभट्टा से काटे गए थे। यात्रियों से पूछताछ में बताया कि वह बहेड़ी से बस में बैठे हैं। साथ ही उन्होंने उसी समय परिचालक को टिकट के पैसे दे दिए थे। इस पर जांच टीम ने 14 सवारियों को बिना टिकट दिखाते हुए बस के चालक त्रिलोक सिंह बिष्ट और परिचालक जितेंद्र आर्या के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एआरएम काठगोदाम को सौंप दी है।
इसके बाद टीम ने हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 1917 की जांच की। इसमें 100 किलोग्राम माल बिना टिकट पकड़ा गया। टीम ने चालक विक्रम सिंह और परिचालक लीलाधर भट्ट के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरएम हल्द्वानी को रिपोर्ट भेज दी है। जांच दल में गुमान सिंह और उमेश जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिपोर्ट एआरएम के पास आ गई है। उनके पास रिपोर्ट आने के बाद स्थायी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। वाह्य स्रोत के कर्मचारियों को तत्काल हटा दिया जाएगा। इसकी वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

- कुशीराम आरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें