फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया डाक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि डॉक्टर की ओर से माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। लालडांठ रोड निवासी एक महिला बुधवार को ऊंचापुल में एक डॉक्टर को दिखाने गई थी। महिला को सीने में हल्का सा दर्द हो रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जांच के दौरान अभद्रता की। महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

पति समेत उसके कुछ दोस्त डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। डॉक्टर ने महिला के घर जाकर उससे माफी मांगी और मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें