फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता दो समर्थकों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा नेता समीर आर्या पर हमले के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह प्रिंस, उसके दो साथी धीरज उर्फ गुरप्रीत कुकरेती और मनप्रीत उर्फ मोनू कपूर को पुलिस ने आखिर एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी भाजपा नेता समीर आर्या पर तीन जनवरी को हमला किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उसके समर्थकों ने रास्ते में साले को पीटने के बाद घर पर चढ़कर हमला किया था। भाजपा नेता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह प्रिंस, धीरज उर्फ गुरप्रीत कुकरेती, मनप्रीत उर्फ मोनू कपूर, तरन बिंद्रा और हर्षित जोशी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के अलावा अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पहले ही हर्षित जोशी और तरन बिंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दो बार एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने कार्रवाई रोक दी। सोमवार को मुकदमे के विवेचक सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने बरसाती नहर के पास वन विभाग रेस्ट हाउस से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें