फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी बढ़ने पर तीन थानाप्रभारियों को एसएसपी ने दी सख्त हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई शहर चोरियों पर अब एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी थाना प्रभारियों की क्लास लेकर रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला में काफी पुलिसकर्मी चले जाने के कारण फोर्स की कमी हो गई है। कमी को पूरा करने के लिए थानों को महिला पुलिसकर्मी दी गई। अब थाना प्रभारी पुराने सिपाहियों के सहारे रात में गश्त में निकलेंगे। महिला सिपाहियों से थान ाप्रभारी कार्यालय का काम लेंगे। थाना प्रभारी सिर्फ थाने में ही नहीं बैठेंगे। चौकियों की हालत सुधारने के लिए थानाध्यक्ष या थाना प्रभारी को चौकियों में भी बैठना होगा। तारिफ हत्याकांड और रामनगर में वन विभाग के विवाद के मामले की समीक्षा की गई है। इस साल जिले में 27 लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम में मुकदमा दर्ज है । थानाध्यक्षों को प्रतिदिन स्थान बदल कर एक एक घंटा सुबह शाम वाहन चेकिंग करना होगा। चेन स्नेचिंग मामले में आरोपी चेतन पांडे को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेतन के खिलाफ दिल्ली में काफी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें