फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी सिपाही भर्ती में 262 अ भ्यर्थियों ने दौड़ लगायी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा में रविवार को भी युवक और युवतियां हांफती दिखीं। 262 ने दौड़ लगाई लेकिन शारीरिक परीक्षा में छह युवतियां और 71 युवक सफल घोषित किए गए। दौड़ में कई अभ्यर्थी हार मानकर बैठ गए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली के अनुसार आबकारी सिपाही और प्रवर्तन सिपाही के पदों की भर्ती में भाग लेने के लिए 43 युवतियां और 219 युवक स्टेडियम में आए थे। कई युवक एक या दो चक्कर लगाने के बाद हांफ गए। दौड़ और लंबी कूद के बाद छह युवतियां और 71 युवक सफल घोषित किए गए।

आबकारी सिपाही भर्ती में हांफ गई जवानी
262 ने लगाई दौड़, शारीरिक परीक्षा में छह युवतियां और 71 युवक ही सफल

कैमरे की नजर में हो रही जांच
हल्द्वानी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच, चेस्ट की जांच के बाद दौड़ और लंबी कूद की प्रक्रिया कैमरे की नजर में रहती हैं। इस मामले में पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


दो बार कूदने के बाद घायल हुआ अमर
हल्द्वानी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को लंबी कूद के दौरान घायल बद्रीपुरा निवासी अमर सिंह की प्रक्रिया का वीडियो प्रदर्शित किया गया है। अमर सिंह दो बार लंबी कूद लगा चुका था। तीसरी बार कूदने में वह असफल रहा और एक पैर पर भार पड़ने के कारण उसको चोट लग गई। यहां सिर्फ अमर सिंह के अलावा 200 से अधिक युवक लंबी कूद पूरी कर चुके हैं लेकिन किसी के साथ दुर्घटना नहीं हुई। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जांच की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें