हल्द्वानी। होली के पहले रंग डालने को लेकर बैलाजली लॉज में दो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। भोटिया पड़ाव चौकी में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे लेकिन कोई तहरीर देने के लिए तैयार नहीं था। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि लिखित शिकायत देने पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
उधर, पटेल चौक और सिंधी चौराहे पर होलिका दहन के दौरान झंडे को लेकर को लेकर आपस में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों स्थानों पर समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी का कहना था कि झंडा एक व्यक्ति हथियाना अपना सगुन मान रहा था। समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत होकर घर चले गए।