हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने युवक का दांत तोड़ने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी ने ईंट से दांत तोड़ दिए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सुभाषनगर निवासी पूरन सिंह अधिकारी ने तहरीर दी है कि उसके 26 वर्षीय बेटे करन अधिकारी पर 25 दिसंबर की रात आवास विकास में रहने वाले कुंदन सिंह रावत ने ईंट से हमला किया था। हमले में करन के तीन दांत टूटने के साथ ही जबड़े पर भी काफी चोट लगी थी। इलाज कराने के बाद उसने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने धारा 325 के तहत कुंदन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि करन कुंदन के घर खाना खाने के लिए गया था। वहां विवाद होने पर मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करेगी।