फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने कोतवाल पीएस नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पपदेव निवासी मोहित कुमार को सिनेमा लाइन स्थित चाउमीन सेंटर से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुनस्यारी में पुलिस ने गुमसैन के पास दराती निवासी राजेंद्र सिंह के पास से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन


उधर थल थाना के एसओ दीपक बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने गोबराड़ी पुलिया के पास मुवानी निवासी महिला भूरी देवी से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बेड़ीनाग थाना पुलिस ने राईआगर के समीप मंतोली निवासी ललित मेहरा के पास से तीन पेटी देशी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें