फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादरी गिरोह से पूछताछ के लिए राजस्थान गई एसआईटी

विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड में पुलिस और एसआईटी के हाथ अब तक खाली हैं। अब एसआईटी को पता चला है कि राजस्थान के जयपुर में भी घर में घुसकर महिला की हत्या हुई है और वहां की पुलिस ने मादरी गिरोह को पकड़ा है। मदारी गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने के लिए एक टीम जयपुर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले जयपुर के थाना मानसरोवर क्षेत्र में महिला की हत्या कर लूटपाट की गई। इस घटना में शामिल आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस को मादरी गिरोह के बदमाशों का वीडियो फुटेज मिला है। चूंकि राजस्थान की घटना हल्द्वानी के राधा और पूनम हत्याकांड से मिलता जुलती है। इस कारण जिले की एसआईटी टीम के सदस्य मादरी गिरोह से पूछताछ करने के लिए राजस्थान पहुंच गई है। मादरी गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें