फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के शौक ने ली कार चालक की जान

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नैनीताल। कार ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना या वीडियो लाइव बनाना कितना घातक होता है। इसका खुलासा पुलिस द्वारा दुर्घटनास्थल से बरामद मोबाइल देखने के बाद हुआ है। युवकों द्वारा लाइव वीडियो बनाते समय कार खाई में गिर पड़ी। हादसे में चालक की मौत हो गई और दो साथी घायल हो गए। यह सनसनीखेज घटना 23 जुलाई को कालाढूंगी - नैनीताल रोड पर हुई थी। पुलिस का मानना है कि कार चलाते समय लाइव वीडियो शेयर करने की अजीबोगरीब शौक ने एक युवक की जान ली है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक समेत तीनों युवक फेसबुक लाइव शेयर कर रहे हैं। लापरवाही के चलते उनकी गाड़ी पहाड़ी से खाई में गिर जाती है। चालक का यह वीडियो उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो बन गया है। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ये वीडियो सोमवार दोपहर का है, इसमें तीन युवा हंसते, मस्ती करते हुए युवा कैमरे की तरफ देखकर बातें कर रहे हैं। इनमें 28 वर्षीय कार चालक दीपू कुंवर है। दूसरा 25 वर्षीय दीपू और तीसरा 22 वर्षीय संजू सिंह है। तीनों हुंडई आई 10 कार यूके 18 एफ 9001 से मस्ती के मूड में जा रहे थे। वीडियो में कार कालाढूंगी से नैनीताल की तरफ आती दिखती है। इसी मस्ती के दौरान कार गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर युवकों को गाड़ी से निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसकी अस्पताल में उसी दिन मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाकी दोनों युवाओं का इलाज चल रहा है। वीडियो में तीन लड़के कार में बाईं तरफ कैमरे को देखकर गाना लगाने की बात कर रहे हैं। हंसी खुशी के माहौल में तीनों किसी को हाथ हिलाते हुए अंगूठा दिखा रहे हैं। एक बोल रहा है कि इसके आगे के गाने लगा दे, लेकिन दूसरा जवाब देता है कि गाने नहीं चल रहे हैं। चालक भी सड़क छोड़कर कैमरे की तरफ गौर से देख रहा है। अचानक सहायक चालक चौकन्ना हो जाता है और बोलता है कि ‘ओह तेरी मर गए’। इसके बाद गाड़ी खाई में गिर जाती है और कनेक्शन टूट जाता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये तीनों लोग फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिसमें गाने लगाकर उसे रोचक बनाना चाहते थे। इस वीडियो के आने के बाद हादसे का मुख्य कारण भी चालक के कैमरे को देखना ही माना जा रहा है। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि यह वीडियो उन्हीं युवकों के मोबाइल से मिला है और इसी हादसे से संबंधित है।
विज्ञापन


ड्राइविंग के दौरान वीडियो लाइव बनाने का शौक पड़ा महंगा
कार खाई में गिरने से चालक की मौत, दो साथी घायल
मोबाइल बरामद होने पर दुर्घटना का हुआ खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें