फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार डिवाइडर से टकराए एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार बाइक वाक वे के पास बृहस्पतिवार की रात डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। उसके दो साथ घायल हो गए। तीनों काठगोदाम से उर्स से लौट रहे थे। उन्हें पुलिस ने बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का शिकार युवक कैमरामैन था।
विज्ञापन

राजपुरा निवासी कैमरामैन शिवा कुमार मौर्या (20), जवाहर नगर निवासी हर्षित और टनकपुर रोड निवासी मनी कुमार बृहस्पतिवार की रात 11 बजे बाइक (यूके 04 डब्ल्यू 9079) से घर लौट रहे थे। वाक वे के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ी।
हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को समीप के अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने कैमरामैन शिवा को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक पोल से भी टकरा गई थी।
विज्ञापन


एमबीपीजी कॉलेज का छात्र भी था
शिवा मौर्या कैमरामैन के साथ एमबीपीजी कालेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार का कमाने वाला इकलौता सदस्य था। उसकी मां मजदूरी करती है। हादसे के चलते उसका परिवार बिखर गया है। छोटा भाई बीमार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें