हल्द्वानी। हरिपुर नायक में कच्ची जमीन पर बिना नक्शे के चल रहे व्यावसायिक निर्माण को सिटी मजिस्ट्रेट/जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव ने रुकवा दिया। साथ ही दुकानों को सील कर दिया है।
उपाध्याय ने बताया कि अमर सिंह ऐरी ने शिकायत की थी कि सैनिक कॉलोनी ग्राम हरिपुर नायक में लक्ष्मण सिंह चुफाल कच्ची भूमि में व्यावसायिक अवैध निर्माण कर रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के साथ मौके पर छापा मारा गया। छापे के दौरान पाया गया कि दो भवन बन रहे थे। भवन का जब नक्शा मांगा गया तो निर्माणकर्ता बगलें झांकने लगे। बताया कि भवन निर्माण का नक्शा भी नहीं था। भवन में पांच दुकानें भी बन रही थीं। निर्माण कार्य रुकवाते हुए दुकानों को सील कर दिया गया है। उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को हरिपुर नायक में ही अवैध पुलिया बनाने का मामला भी सामने आया था। पुलिया का निर्माण भी रुकवा दिया गया था। बताया कि कच्ची जमीन पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था।
हरिपुर नायक में कॉमर्शियल निर्माण की प्राधिकरण के संयुक्त सचिव को मिली थी शिकायत, की कार्रवाई
संयुक्त सचिव बोले दो भवन में बन रही थीं पांच दुकानें, बिना नक्शा पास कराए चल रहा था काम