फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब हाथ डालेगी पुलिस माल के पार्टनरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मॉल परिसर में कंटेनर से दबकर तीन मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मुंशी को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी मॉल के मालिकों का अता-पता नहीं है। मॉल का निर्माण करने वालों पर हाथ डालने से पुलिस कतरा रही है। कोतवाल यह कहकर बचाव कर रहे हैं कि विवेचना के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आएंगे उनसे पूछताछ होगी।
विज्ञापन

मॉल का निर्माण दिसंबर 2017 से शुरू हुआ था लेकिन शुरुआत में ही विरोध भी होने लगा। मॉल बनाने वालों ने चारों तरफ से जमीन को 20 फुट ऊंचाई तक घेर दिया था ताकि कोई अंदर झांक न सके। गेट पर तैनात गार्ड किसी को अंदर जाने नहीं देते थे। तब लोगों ने प्रशासन तक इसकी शिकायत की मगर आवाज दबी रह गई।
हादसे के बाद भी मिक्सचर प्लांट के लोगों ने मजदूरों को बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस को सूचना देर से दी गई। मजदूरों का यह भी आरोप है कि मुंशी और गार्ड ने उन्हें बंधक बनाया था। खास बात तो यह कि पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन उसमें मॉल बना रहे पार्टनरों के नाम ही शामिल नहीं थे। इसे लेकर भी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पता चला है कि मॉल निर्माण में तीन परिवारों के छह पार्टनर हैं। हादसे के बाद कुछ लोग भूमिगत हो गए हैं। समझौता कराने के लिए भी एक ठेकेदार को आगे कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मालिकों के करीबी ही बातचीत कर रहे हैं। इस बारे में कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि अभी मुंशी की गिरफ्तारी हुई है। बाकी लोगों के नाम विवेचना के दौरान सामने आ सकते हैं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल के सभी पार्टनर भूमिगत, करीबी कर रहे हैं मध्यस्थता
कंटेनर से मजदूरों के दबकर मौत का मामला

पार्टनरों के ये नाम बताए जा रहे हैं
1. गुरविंदर सिंह समता आश्रम गली
2. जसलीन कौर समता आश्रम गली
3. जयदीप सिंह समता आश्रम गली
4. बाल किशन कमल कुटीर गौजाजाली
5. प्रवीन कुमार, कमल कुटीर गौजाजाली
6. मोहम्मद तस्लीम किशनपुर घुड़दौड़ा देवलचौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें