फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दुर्गापालपुर परमा गाव निवासी बीकॉम की छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव हल्द्वानी भेज दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम क्वैराली निवासी नरेंद्र सिंह ऐरी की 19 वर्षीय पुत्री युक्ता ऐेरी पढ़ाई के लिए अपने छोटे भाई कुनाल के साथ यहां बेरीपड़ाव क्षेत्र के दुर्गापालपुर परमा में रहती थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुनाल ऐरी उठा तो युक्ता का कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने, आवाज देने के बाद भी जब युक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया तो कुनाल ने बाथरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसके कमरे में प्रवेश किया। देखा तो युक्ता अपने दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटकी थी। उसने पड़ोसियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। इसके बाद मामले की सूचना हल्दूचौड़ चौकी पुलिस समेत ओखलकांडा में परिजनों भी दी गई। गांव से परिजनों के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युक्ता स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस चौकी प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।


बीकॉम की छात्रा ने की आत्महत्या
दुपट्टे से फंदा लगाया, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका


संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। थाना भवाली के ग्राम रेहड़ निवासी मो. सईद (60) की तबियत 26 अप्रैल की रात खराब हो गई। उल्टी होने पर परिजनों ने उनको एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि बुजुर्ग ने जहर खाया था लेकिन उनके बड़े बेटे जाकिर ने बताया कि ब्रेन हेमरेज के कारण सिर की नस फटने से सईद की मौत हुई। परिजनों से पूछताछ के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें