फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अवैध रीफिलिंग पकड़ी गई एक गिरफ्तार

विज्ञापन
LPG PRICE - फोटो : self
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैस सिलिंडरों का अवैध करोबार करने वालों को न पुलिस का खौफ है न ही खाद्य आपूर्ति विभाग का डर। शहर में गैस की रीफिलिंग खुलेआम चल रही है। बनभूलपुरा पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को लाइन नंबर 21 में रविवार को छापा मारकर अवैध गैस रीफिलिंग पकड़ी। मौके से चार बड़े, तीन छोटे गैस सिलिंडर, दो इलेक्ट्रानिक कांटा, फुट पंप, रेग्यूलेटर, नोजल पाइप बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस के साथ आपूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को इंदिरानगर वार्ड नंबर 21 में छापा मारा। पुलिस ने धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इंदिरानगर वार्ड 21 निवासी कल्लू साहू को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक धरम सिंह करेंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, आपूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, सिपाही हरिकृष्ण मिश्रा शामिल थे।


फिर पकड़ी गई गैस रीफिलिंग, एक गिरफ्तार
चार बड़े और तीन छोटे गैस सिलिंडर, एक पंप और दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद


चार दिन पहले भी पकड़ा गया था
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने 24 अप्रैल को भी लाइन नंबर आठ में छापा मारकर अवैध गैस रीफिलिंग को पकड़ा था। पुलिस ने रीफिलिंग कि सामान के साथ जियाउर्रहमान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें