फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट पीड़ित काटता रहा चक्कर, सीमा तलाशती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लखनऊ निवासी युवक पर हमला कर लूट के आरोपियों को ढूंढने की बजाय पुलिस पीड़ित को एक-दूसरे थाने में भेजती रही। परेशान होकर वह रिपोर्ट लिखाए बिना घर चला गया।
विज्ञापन

अमीनाबाद लखनऊ निवासी 24 वर्षीय मोहसिन शनिवार शाम नैनीताल से हल्द्वानी पहुंचा। होटल में खाना खाने के बाद वह पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। वहीं से उसके पीछे दो बदमाश लग गए। वोल्गा होटल के पास एक गली में दोनों बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई कर उसे घायल कर दिया। बदमाश बैग समेत रुपये और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो उसे बनभूलपुरा भाने में भेज दिया गया। बनभूलपुरा पुलिस ने उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर नोट किया। कहा कि अगर रिपोर्ट लिखाओगे तो यहां रुकना पड़ेगा। जब तुम्हारा सामान मिलेगा तो सूचना दे देंगे। जीआरपी के एसआई चंद्रसेन ने बताया कि युवक से रेलवे स्टेशन पर घटना नहीं हुई। बनभूलपुरा एसओ दिनेशनाथ महंत ने बताया कि पीड़ित उन्हें नहीं मिला।

लूट पीड़ित युवक काटता रहा थानों के चक्कर
कोतवाली और बनभूलपुरा भी गया था रिपोर्ट लिखाने


बाइक चोरी की रिपोर्ट के लिए खूब दौड़ाया
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने के लिए युवक को पुलिस के चक्कर काटने पड़े। मानपुर पश्चिम निवासी गिरीश चंद्र पांडे की कृष्णा फार्म के पास बेकरी की दुकान है। 20 मार्च को दुकान के आगे से उनकी बाइक यूके04-एल-1292 चोरी हो गई। पहले तो टीपीनगर चौकी पुलिस ने मुकदमा लिखने में ही पांच दिन लगा दिए। सीसीटीवी में देवलचौड़ का युवक बाइक चोरी करता दिख रहा है लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के बजाय चुप है जबकि आरोपी चौकी से महज कुछ ही दूरी पर रहता है। चौकी प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर 24 मार्च को मिली। आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें