फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों ने लगाया पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/भीमताल (नैनीताल)। हरियाणा और दिल्ली के सैलानियों की कार से दारू पकड़ने के पुलिस के दावे से बखेड़ा हो गया। पुलिस ने बिना मेडिकल कार सीज की तो सैलानियों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। दो दिन बाद बड़े अफसरों के कहने पर कार छोड़ दी गई।
विज्ञापन

रोहिणी दिल्ली निवासी ललित पालीवाल, सचिन गौतम, सुनील, सोनीपत हरियाणा निवासी कपिल राणा ने बताया कि वह शनिवार को नैनीताल से भवाली जा रहे थे। तभी भवाली कोतवाली के पास उनकी कार खराब हो गई। इस दौरान पास की दुकान से पानी की बोतल खरीदकर वह कार में रख रहे थे। तभी उधर से कोई पुलिस अधिकारी निकले, तो उन्होंने समझा कि पर्यटक शराब पी रहे हैं। एसआई कुलदीप सिंह चारों को भवाली कोतवाली ले आए। आरोप है कि वहां उनसे अभद्रता कर शराब पीने का आरोप लगाया गया।
पालीवाल ने एसआई को बताया कि उनके वाहन में शराब की बोतल जरूर है लेकिन किसी ने भी शराब नहीं पी है। चाहें तो उनका मेडिकल करा लें। इस पर पुलिस कार चालक सचिन गौतम को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गई लेकिन भवाली चौराहे से लौट गई। कोतवाली लाकर कार में रखी शराब की बोतल के साथ फोटो खींचने के आधार पर ही एमवी एक्ट की धारा 81 के तहत तीनों का चालान कर कार भी सीज कर दी। सभी काशीपुर चले गए। कार छुड़ाने के लिए वे सोमवार को काशीपुर से सीओ ऑफिस भीमताल पहुंचे। जहां सीओ के नैनीताल बैठक में होने के कारण उनकी कार रिलीज नहीं हो सकी। बाद में पर्यटकों ने प्रदेश में पुलिस के उच्च अधिकारी को फोन कर कार छुड़वाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों की कार से दारू मिलने पर बखेड़ा
पुलिस ने कार सीज की, सैलानियों ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

चारों के नशे में होने की सूचना मिली थी। नशे में कोई गलत काम न करे, इसलिए उनका चालान कर वाहन सीज किया। फोर्स कम होने के कारण मेडिकल नहीं कराया जा सका।
- आशुतोष कुमार सिंह, कोतवाल भवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें