हल्द्वानी। बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर लखनऊ निवासी युवक से मारपीट कर फोन, पर्स और बैग लूट लिया। पीड़ित युवक ने 108 एंबुलेेंस की मदद से बेस अस्पताल में इलाज कराया। स्टेशन पर हुई इस वारदात से स्टेशन मास्टर समेत जीआरपी और आरपीएफ ने अनभिज्ञता जताई है।
अमीनाबाद लखनऊ निवासी मोहसिन अली (24) ने बताया कि शनिवार को नैनीताल आया था। रात करीब नौ बजे वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर बैठकर वह लखनऊ की ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी दो बदमाशों ने हाथापाई कर उसके हाथ से फोन और बैग छीन लिया। घायल मोहसिन ने अपने दूसरे मोबाइल से 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राहुल सागर ने बताया कि सूचना पर घायल मोहसिन का बेस अस्पताल में इलाज कराया गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे प्राथमिक उपचार किया। बन, मक्खन खिलाकर कुछ रुपये भी दिए।
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर यात्री का सामान लूटा
बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर यात्री को धुना
स्टेशन पर बितानी पड़ी रात
हल्द्वानी। पीड़ित मोहसिन ने रविवार देर शाम फोन पर बताया कि शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे रोडवेज बस अड्डे पर रात बितानी पड़ी। रविवार को संपर्क क्रांति से वह मुरादाबाद पहुंचा। वहां घंटों तक इंतजार के बाद देर शाम उसे बेटिकट यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ा।