हल्द्वानी। टेंडर के बाद होर्डिंग ठेके का बकाया न देने पर नगर निगम ने मैजिक कम्यूनिकेशन को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही कंपनी कि सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली है।
मैजिक कम्यूनिकेशन ने नगर निगम में होर्डिंग और यूनिपोल लगाने का ठेका 2017 में लिया था। ठेके के अनुसार कंपनी को इसके एवज में करीब 44 लाख रुपया जमा करना था। लेकिन कंपनी की ओर से मात्र 36 लाख ही जमा कराया गया। नगर निगम की ओर से पैसा जमा कराने के लिए मैजिक कम्यूनिकेशन को कई नोटिस भेजे गए लेकिन कंपनी ने पैसा जमा नहीं कराया। प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि कंपनी ने करीब 8.20 लाख रुपये देने हैं। इस कारण कंपनी को काली सूची में डाल दिया है। साथ ही उसकी सिक्योरिटी राशि 2.15 लाख रुपये भी जब्त कर ली गई है।
बकाया भुगतान न करने पर नगर निगम ने फर्म को काली सूची में डाला
2.15 हजार सिक्योरिटी भी की जब्त
8.20 लाख रुपया चल रहा है बकाया