हल्द्वानी। बहनों से झगड़ा होने पर किशोर ने शुक्रवार को जहर खा लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
काबुल का बगीचा निवासी मोइन अहमद (15) अपने पिता अख्तर अली के साथ पंखा रिपेयरिंग करने में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को मोइन का अपनी बहनों से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद उसने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान आधी रात के बाद उसने दम तोड़ दिया।
सुबह मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अख्तर के पांच बच्चे हैं। बच्चों के बीच विवाद होने पर बड़ों ने मामूली बात समझकर हस्तक्षेप नहीं किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल सेट को लेकर हुआ था विवाद