फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू छुड़ाने के लिए भर्ती कराया कोमा में पहुंचा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दारू छुड़ाने के लिए एक व्यवसायी को कालाढूंगी रोड स्थित एक संस्था में भर्ती कराया लेकिन दो दिन में वह कोमा में चला गया। उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि संस्था के कर्मचारियों की मारपीट के चलते हालत बिगड़ी है। इधर संस्था के सचिव ने मारपीट के आरोप से इनकार किया है। पुलिस संस्था के सीसीटीबी के डीबीआर को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा मल्ला प्लाट निवासी व्यवसायी रमेश वर्मा (48) के अधिक दारू पीने पर परिजनों ने रविवार को कालाढूंगी रोड स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। रमेश की बड़ी बेटी का कोमल वर्मा का कहना है कि मंगलवार को संस्था से कॉल आया कि उनके पिता की हालत खराब है। एसटीएच में भर्ती कराया गया है। इसी सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल गए। यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें नैनीताल रोड स्थित बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बचने की उम्मीद कम है। इस मामले में उसने लामाचौड़ चौकी में तहरीर दी है।
आरोप लगाया है कि उसके पिता को पीटा गया है। इसी कारण उनकी हालत बिगड़ी है। इधर संस्था के सचिव का कहना है कि 18 फरवरी को भर्ती करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चेस्ट में इंफेक्शन और मुंह से खून आ रहा था। उन्हें किसी कर्मचारी ने पीटा नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी का डीबीआर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें