फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने पर पत्नी को अस्पताल नहीं भर्ती कराया मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने साली को फोन कर सूचना दी लेकिन पत्नी को अस्पताल नहीं पहुंचाया। मायके वालों ने एंबुलेंस भेजकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रामनगर के कानिया निवासी सतीश कांडपाल की पत्नी ममता कांडपाल (35) ने पति से झगड़े के बाद बृहस्पतिवार की सुबह घर में जहर खा लिया। मायके वालों ने एंबुलेंस भेजकर उसका रामनगर में उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। यहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उसे मुखानी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन यहां डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मुखानी थाने से उपनिरीक्षक मेघा शर्मा अस्पताल पहुंची। उस समय महिला के मायके से भाई पंकज छिमवाल सहित चार लोग आ गए थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान मायके वालों ने बताया कि पति ममता को काफी प्रताड़ित था। हफ्ते में एक दिन काम करने के बाद अन्य दिन घर में शराब पीता था और लड़ाई करता था। जहर खाने पर उसने साली को फोन कर बताया था लेकिन अस्पताल भर्ती नहीं कराया। ममता के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें