फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेटिंग में दो दुकानें पकड़ी गई

विज्ञापन
अब वाइन और चाय का मजा एक साथ!
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसपी सिटी और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में शराब की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान दो दुकानों में ओवररेटिंग मिली। आबकारी विभाग ने दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पर करीब 95 हजार रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा। शिकायत के आधार पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और जिला आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकानों की ओवर रेटिंग पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। टीम के सदस्यों ने हल्द्वानी नंबर एक रेलवे रोड स्थित शराब की दुकान पर खरीदार बनकर गए। यहां रॉयल स्टैग का पव्वा और स्ट्रांग बियर भी पांच रुपये अधिक रेट पर दी गई। इसके बाद टीम के सदस्य काठगोदाम स्थित दुकान पर गए। इस दुकान में सेल्समैन ने किंगफिशर बियर 10 रुपये अधिक, गॉड फायर बियर 15 रुपये अधिक रेट पर दी जबकि अन्य उपभोक्ताओं ने एक बोतल पर 50 रुपये तक अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। बताया कि काठगोदाम की दुकान पहली बार पकड़ी गई है। इस कारण उसे अधिभार का एक फीसदी अर्थात पांच हजार रुपये दंड भुगतना होगा। बताया गया कि रेलवे रोड की दुकान में तीसरी बार ओवररेटिंग में पकड़ी गई है। इस कारण संबंधित दुकानदार पर 90 हजार रुपये अर्थदंड लगेगा। इस संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक मोहन कोरंगा, सिपाही राधेश्याम लोहनी, अरविंद सिंह, विनोद कुमार, महेश लोहनी शामिल रहे।
विज्ञापन


शराब की दो दुकानों में ओवररेटिंग पकड़ी
दोनों दुकानदारों पर 95 हजार का अर्थदंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें