फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू का पित बेचने वाले भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भालू का पित्ती बेचने वाले दोनों तस्करों को वन विभाग ने जेल भेज दिया है। वहीं वन विभाग ने भी दोनों तस्करों पर केस दर्ज किया है अब वन महकमा दोनों तस्करों का इतिहास खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के साथ मिलकर बुधवार की देर रात गौला पुल से चेकिंग के दौरान टैक्सी संख्या यूके 06 टीए 4246 से दो वन्य जीव अंगों के तस्कर बलवंत सिंह कोरंगा और नरेश सिंह कोरंगा निवासी कपकोट, बागेश्वर को पकड़ा था दोनों के पास से पांच लाख कीमत का 150 ग्राम भालू का पित्त बरामद हुआ था। पूछताछ में यह भी सामने आया था कि उन्होंने गांव में ही बड़े और छोटे भालू को मारकर यह पित्त इकट्ठा किया था। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज वन विभाग के सुपुर्द कर दिया था। इधर वन विभाग ने भी दोनों अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि दोनों आरोपी पहले भी तस्करी कर में लिप्त रहे हैं, गिरोह के तार ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें