फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में दोनों लुटेरे गिरफ्तार 8500 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने मिनी ट्रक की लूट मामले का 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। जल संस्थान में संविदाकर्मी और टैक्सी ड्राइवर ने लूट की थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटे गए 8500 रुपये और ट्रक बरामद किया है। लुटेरे सिर्फ सौ रुपये ही खर्च कर पाए।
विज्ञापन

सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने पत्रकारों को बताया कि 23 जनवरी को अल्मोड़ा जिले के लोवरमाल खत्याड़ी निवासी चालक दीपक सिंह बिष्ट मिनी ट्रक लेकर कांडा बागेश्वर जा रहा था। भीमताल में लिफ्ट लेकर दो लोगों ने मिनी ट्रक और 8600 रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर थानाध्यक्ष कमाल हसन के साथ उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता, कांस्टेबल मनोज तिवारी, नवीन राणा और रतन सिंह ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने गौलापार पुल के पास बुधवार की देर रात दो लुटेरों को गाड़ी के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में जून स्टेट भीमताल निवासी नरेंद्र चंद्र आर्या और संजय कुमार आर्या शामिल हैं। नरेंद्र चंद्र टैक्सी चलाता है, जबकि संजय कुमार जल संस्थान भीमताल में संविदाकर्मी है। इस मामले में सिपाही मनोज तिवारी और नवीन राणा ने अहम भूमिका निभायी। सीओ ने दोनों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


टैक्सी चालक और संविदा कर्मी ने लूटा था ट्रक
24 घंटे के अंदर ही पकड़े गए, पहली बार अजमाया था लूट में हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें