फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी को पीटकर हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के राजपुरा में मंगलवार को एक बैंककर्मी को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। आरोपी बैंककर्मी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसने पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। घटना का कारण बाइक के पैसे का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी बैंककर्मी सोहनलाल के बेटे ने बाइक फाइनेंस कराई थी। इस बाइक को उसने अपने रिश्तेदार को दिया था। रिश्तेदार पैसा अदा नहीं करता था और वह बैंककर्मी के वेतन से कटता था। पैसा मांगने पर मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजपुरा वार्ड नंबर दो निवासी रिश्तेदार विक्रम सिंह रंधावा ने बैंककर्मी को राड से हमला कर किया और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बैंककर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया । उसका बांया हाथ फ्रैक्चर कर गया है। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने विक्रम सिंह के खिलाफ धारा 323,325, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक महेश चंद्र जोशी इस मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें