फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने नंबर ब्लाक किया तो प्रेमिका ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रेमी द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर प्रेमिका ने शुक्रवार शाम बेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसने हाथ की नस भी काट ली थी, मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया तो घटना के कारणों का पता चला। पुलिस इस मामले में प्रेमी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट कोठेरा निवासी एक व्यक्ति की तीसरे नंबर की 18 वर्षीय बेटी एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके साथ बड़ी बहन और छोटा भाई दमुवाढूंगा में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बड़ी बहन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटा भाई भी बीएससी में एडमिशन कराने के लिए कुछ दिन पहले आया था। शुक्रवार शाम बड़ी बहन और छोटा भाई कॉलेज से कमरे पहुंचे तो छात्रा पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी थी। यह देख बड़ी बहन और भाई ने शोर मचाया। शोर सुनकर मकान मालिक का परिवार भी मौके पर आ गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल, थानाध्यक्ष कमाल हसन, महिला उपनिरीक्षक मंजू ज्याला पहुंचीं। छात्रा ने अपने बाएं हाथ की कलाई को चाकू से काटने का प्रयास किया था। मकान मालिक ने बताया कि तीनों भाई बहन उसके कमरे में 27 जून से रह रहे थे। पुुलिस ने कमरे से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट से पता चला कि उसका प्रेमी पिथौरागढ़ क्षेत्र का है। प्रेमी ने छात्रा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था कि यदि ज्यादा जिद करेगी तो परिवार वालों को बताकर उसे बदनाम कर देगा। प्रेमी उसके ऊपर शक करता था। इसी कारण उसने जान देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर दर्ज होगा मुकदमा
थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि इस मामले में परिजन यदि शिकायत करेंगे तो पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी और प्रेमी पर कार्रवाई कर सकती है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें